खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आज मंगलवार काे कलेक्टर काे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विभागीय पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना एवं शोषण का आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का कहना है कि “एफआरएस पोषण ट्रैकिंग” के तहत हितग्राहियों का फेस कैप्चर करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। नेटवर्क की समस्या, ओटीपी प्राप्त नही होना और हितग्राहियों के पास स्मार्टफोन की अनुपलब्धता जैसे कारणों से कार्य बाधित हो रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभाग द्वारा दिए गए मोबाइल फोन उपयोगी नहीं हैं, और कार्य करने के लिए 5जी मोबाइल की मांग की जा रही है, जो उनके लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं है।
ज्ञापन में बताया कि कुछ पर्यवेक्षकों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के वेतन में कटौती की जाती है, किराया, टीएऔर सुपोषण चौपाल के नाम पर कमीशन की मांग की जाती है। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को “नेतागिरी” कहकर बैठकों से बाहर निकाल दिया जाता है,और बदतमीजी से व्यवहार किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की प्रमुख मांग यह है कि बीजापुर जिले में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ सभी अधिकारी और पर्यवेक्षक को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लगातार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं, और शोषण की हदें पार कर चुके हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

