Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    August 23, 2026

    विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
    • बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
    • महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शिक्षा में समानता और समावेशिता की ओर एक ठोस कदम’
    दुर्ग

    शिक्षा में समानता और समावेशिता की ओर एक ठोस कदम’

    adminBy adminMay 20, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    युक्तियुक्तकरण: प्रशासनिक बदलाव नहीं, शैक्षिक सुधार की नींव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शिक्षा किसी भी समाज की नींव होती है, और इस नींव को मजबूत करने के लिए शिक्षा व्यवस्था का संतुलित, समावेशी और प्रभावी होना आवश्यक है। वर्तमान में बेमेतरा जिले में शिक्षकों और शालाओं की जो स्थिति है, वह हमें युक्तियुक्तकरण की आवश्यकता की ओर स्पष्ट रूप से इंगित करती है।
    ’शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल संसाधनों का समुचित उपयोग होता है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
    छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने की पहल की है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, ताकि शिक्षक संसाधनों का अधिकतम और समान उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षा में समानता और समावेशिता की ओर एक ठोस कदम होगा। युक्तियुक्तकरणः प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि शैक्षिक सुधार की नींव है।’
    बेमेतरा जिले में वर्तमान में 1049 शालाएं युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत चिन्हित की गई हैं, जिनमें 276 प्राथमिक शालाएं और 73 पूर्व माध्यमिक शालाएं शामिल हैं। जिले में 28 शिक्षक अतिशेष हैं, वहीं 43 शालाएं एकल शिक्षक के भरोसे चल रही हैं और 2 प्राथमिक शालाएं पूर्णतः शिक्षक विहीन हैं। ऐसी स्थिति में युक्तियुक्तकरण एक आवश्यक कदम बन जाता है।
    ’युक्तियुक्तकरण का सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है, कि यह शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करता है। जिन शालाओं में शिक्षक अधिक हैं, वहां से अतिरिक्त शिक्षकों को उन शालाओं में स्थानांतरित किया जा जाएगा, जहाँ शिक्षक नहीं हैं या बहुत कम संख्या में हैं। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित होता है, जिससे बच्चों को अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है। पर्याप्त भवन उपलब्ध होगा।ऽ
    दूसरा लाभ यह है, कि एकल शिक्षक शालाओं की समस्या का समाधान होगा। एकल शिक्षक शालाएँ न केवल शैक्षणिक दृष्टि से कमजोर होती हैं, बल्कि शिक्षकों पर कार्यभार अत्यधिक होता है, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होती है। युक्तियुक्तकरण के माध्यम से ऐसे विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध कराए जाएँगे, जिससे बच्चों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ने का अवसर मिलेगा।
    तीसरा महत्वपूर्ण पक्ष यह है, कि शिक्षकविहीन शालाओ की समस्या का निदान होगा। बेमेतरा जिले में दो प्राथमिक शालाएँ ऐसी हैं जहाँ कोई शिक्षक नहीं है। यह स्थिति बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। युक्तियुक्तकरण से इन शालाओं में आवश्यकतानुसार शिक्षक तैनात किए जाएंगे।
    चौथा लाभ यह है, कि इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है। शिक्षकों की अनावश्यक अधिकता वाली शालाओं में मानव संसाधन का अपव्यय होता है, जबकि किसी अन्य शाला में उसी संसाधन की कमी महसूस होती है। जब शिक्षक आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरित किए जाते हैं, तो यह न केवल गुणवत्ता बढ़ाता है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी सुनिश्चित करता है।
    अंततः, युक्तियुक्तकरण से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। जब हर विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक होते हैं, तो शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक कार्य की निगरानी और मूल्यांकन की प्रक्रिया सरल होगी। इससे शिक्षकों में भी कार्य के प्रति गंभीरता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी।
    निष्कर्षतः युक्तियुक्तकरण कोई केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक आवश्यक शैक्षिक सुधार है, जो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। बेमेतरा जिले में इसे सशक्त रूप से लागू कर बच्चों को समान, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    बेमेतरा में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: युवाओं के लिए 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर

    August 18, 2026

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 17 से 23 अगस्त तक चलेगा ’’बने खावो- बने रहिबो 2.0’’ विशेष अभियान

    August 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    By Khabar WorldAugust 23, 20261

    *पवित्र श्रावण मास की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  साय* खबर वर्ल्ड न्यूज़…

    विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    August 23, 2026

    विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

    August 22, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 22, 2026

    ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.