नई दिल्ली। पान खाने वालों को देखकर आपको चिढ़ होती है या ये आदत आपको पसंद नहीं है तो जान लें कि पान के पत्तों को चबाकर खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। पान के हरे-हरे पत्ते कई धार्मिक अनुष्ठानों में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही इसे माउथ फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। पान के पत्तों को चबाने से क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जानें यहां…
पाने के पत्तों के फायदे
-आयुर्वेद के विशेषज्ञ ताजे पान को कई तरह से सेहत के लिए बेहतर बताते हैं। वहीं, बासी पान से परहेज करने की हिदायत भी देते हैं।
-पान के पत्तों पर दुकानदार कत्था, चूना, सुपारी के साथ सौंफ और अन्य चीजें मिलाकर तैयार करते हैं। कई जगह पर तो पान को मेहमाननवाजी का प्रतीक भी माना जाता है।
–पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी कहते हैं कि पान में कई औषधीय गुण होते हैं। उन्होंने बताया कि पान का आयुर्वेद में काफी महत्व है। इसमें राइबोफ्लेविन, कैरोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, नियासिन, क्लोरोफिल, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पान का सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह शरीर को कई समस्याओं से बचाता है।
-नियमित रूप से सुबह के समय बासी मुंह पान का पत्ता चबाकर खाने से कई लाभ मिल सकते हैं। यह घाव को सुखाने में मदद करता है।
-जिन लोगों को अपच या कब्ज की शिकायत है वे लोग पान के पत्ते खा सकते हैं। इसे आप सुबह उठते ही बासी मुंह चबाकर खाएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। डकार, अपच जैसी समस्याएं दूर होंगी।
-पान का पत्ता खांसी और सर्दी के इलाज में मदद कर सकता है। इसका काढ़ा भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
-पान के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार होते हैं। पान जब भी खाएं उसमें चूना की बजाय गुलकंद, सौंफ, सीड्स, मेवे मिला सकते हैं।
-विशेषज्ञों के अनुसार, दिन भर में पान दो या तीन से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। बासी पान में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में बासी पान नहीं खाना चाहिए। आपका पेट भी खराब सकता है।
Trending
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
- कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय
- विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय
- विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य

