नई दिल्ली। आंवला में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से विभिन्न प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। आयुर्वेद में इसको लेकर उपाय बताए गए हैं, जिनका प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। आंवले में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बालों और त्वचा के लिए भी यह लाभकारी होता है।
इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे खाने से कई प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। वहीं आंवले को लेकर आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर प्रज्ञा सक्सेना ने लोकल 18 को बताया कि आंवले का आयुर्वेद में रसायन के रूप में वर्णन किया गया है कि ये शरीर में जो चेंजेस हो रहे हैं, उनको स्लो डाउन करें। आंवला का हमारी इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में बहुत हेल्प करता है।
आंवले में होते हैं कई गुण, खाने से होते कई फायदे
आंवला अगर हम नित्य सेवन करते हैं, तो आंवला आंखों के लिए अच्छा होता है। बालों के लिए अच्छा होता है। आंवले का किसी भी रूप में हम उपयोग करते हैं, तो हमारे लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। आंवले एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। आंवला खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। आंवला में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत
आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, क्योंकि आंवला विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके साथ ही आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में आंवला मदद करता है।
अधिक मात्रा में आंवले का नहीं किया जाना चाहिए उपयोग
आंवला मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलता है। उसके साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ आंवला के होते हैं। आयुर्वेद चिकित्सक बताते हैं कि अधिक मात्रा में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। आंवले का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अधिक मात्रा में इसका सेवन कुछ लोगों को पेट संबंधी समस्या भी से हो सकती है। गर्भवती या स्तनपान कर रही महिला को आंवले का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

