नई दिल्ली। रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए कुछ ही दिन हुए हैं। उसके बाद विराट कोहली भी टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने की खबरों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट ने संन्यास लेने के संदर्भ में BCCI को अपना संदेश पहुंचा दिया है। अब विराट कोहली ने वाकई में रिटायरमेंट ले ली है? ये हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यहां जानिए क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई?
विराट कोहली ने नहीं मानी BCCI की बात!
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विराट कोहली से अनुरोध किया गया था कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले को बदल लें। इस बीच सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि विराट कोहली ने बहुत सोच विचार करने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वायरल स्टेटमेंट अनुसार उन्होंने BCCI, कोच, साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने फैंस द्वारा मिले सपोर्ट का भी आभार जताया, लेकिन क्या विराट वाकई में रिटायर हो गए हैं? इससे साफ हो जाता है कि विराट ने बीसीसीआई की बात नहीं मानी है।
क्या सच में रिटायर हो गए विराट कोहली?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टेटमेंट में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। विराट कोहली ने खुद ऐसा कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ली है। वहीं BCCI की ओर से भी ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है। विराट कोहली का यह रिटायरमेंट स्टेटमेंट पूरी तरह फेक है।
विराट कोहली के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो अभी तक उन्होंने 123 मैचों में 9.230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

