नई दिल्ली। लाल फंकी एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में करने से चमत्कारी फायदे देखने को मिलते हैं। इससे त्वचा संबंधित समस्याओं और पेट की गंभीर बीमारियों में चौंकाने वाले फायदे होते हैं। यह शरीर को ताकत देने का भी काम करती है। ऐसे में आइए बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद से इसके फायदे के बारे में जानते हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताए फायदे
बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने लोकल 18 से बताया कि लाल फंकी एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल आसानी से कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। यह आसानी से बाजार में उपलब्ध होने वाली औषधि है। लाल फंकी औषधि का इस्तेमाल आप पेट की समस्याओं में कर सकते हैं। अपच, गैस और कब्ज के लिए यह रामबाण की तरह है और इसका प्रयोग करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती है।
खुजली, दाद, घाव में भी है लाभदायक
वहीं, लाल फंकी का उपयोग आप त्वचा रोगों के लिए कर सकते हैं। यह त्वचा पर होने वाली खुजली, दाद, घाव में बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका लेप करने से तुरंत राहत मिलती है और त्वचा चमकदार बनती है। डॉक्टर ने बताया कि लाल फंकी का इस्तेमाल मौसम बदलने के साथ होने वाली सांस संबंधी समस्याओं में आप कर सकते हैं। यह एक ऐसी औषधि है जो चौंकाने वाले फायदे करती है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर की देखरेख में और जरूरी मात्रा में ही करना चाहिए।
दूध और पानी के साथ करें इस्तेमाल
आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताया कि लाल फंकी के बीज को पीसकर आप उसका पाउडर बना सकते हैं। दूध और पानी के साथ उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसके पत्तों की भाप लेने से सांस के रोगों में तेजी से आराम मिलता है। वहीं, इसकी जड़ का त्वचा पर लेप लगाने से स्किन संबंधी समस्याओं में तेजी से राहत मिलती है। जब भी इसका उपयोग करें डॉक्टर की सलाह से करें।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

