नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस रोमांचक मैच में केकेआर ने 14 रनों से जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स की इस रोमांचक जीत के हीरो रहे सुनील नरेन। उन्होंने अपनी जादुई स्पिन से मैच पलटा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 204 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि फाफ डु प्लेसिस (45 गेंद 62 रन) और अक्षर पटेल (23 गेंद 43 रन) आसानी से दिल्ली को जीत दिला देंगे, लेकिन फिर सुनील नरेन ने बाजी पलट दी। दिल्ली निर्धारित ओवरों में 190 रन ही बना सकी और केकेआर ने 14 रनों से मैच जीत लिया।
कोलकाता से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही अभिषेक पोरेल चार रन बनाकर चलते बने। फिर करुण नायर भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सातवें ओवर में 60 के स्कोर पर केएल राहुल रन आउट हो गए। उन्होंने पांच गेंद में सात रन बनाए। भले ही एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन फाफ डु प्लेसिस दूसरी तरफ से तेजी से रन बना रहे थे।
60 रनों पर 3 विकेट गिरे तो लगा केकेआर आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन फाफ और अक्षर ने काउंटर अटैक कर दिया। दोनों तेजी से रन बनाने लगे। दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। 13.1 ओवर में दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन बना लिए थे। फिर सुनील नरेन अक्षर पटेल को आउट कर दिया। वह 23 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले।
फिर सुनील नरेन ने ट्रस्टन स्टब्स को बोल्ड कर दिया। स्टब्स सिर्फ एक रन ही बना सके। इसके बाद नरेन ने फाफ डु प्लेसिस को भी आउट कर दिया। उन्होंने 45 गेंद में 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के निकले। अक्षर और फाफ के आउट होते ही केकेआर हावी हो गई।
अंत में आशुतोष शर्मा और विपराज निगम से चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन आशुतोष एक छक्का लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने सात रन बनाए। विपराज ने आक्रामक रुख दिखाया। उन्होंने 19 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 43 रनों की पारी खेली, लेकिन वह दिल्ली को जीत नहीं दिला सके।
कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए। इसके अलावा अंकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक सफलता मिली।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

