नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को पर्दे पर आए अब काफी समय हो गया है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि रिलीज के 20 दिन बाद भी ‘जाट’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट नहीं निकाल पाई है। लेकिन वर्ल्डवाइड अपनी लागत वसूलने के बाद फिल्म ने ‘गदर’ को मात दे दी है।
‘जाट’ के 19 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है। सनी देओल की फिल्म रिलीज के पहले दिन से हर रोज करोड़ों कमा रही थी। वहीं कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो 19 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में कुल 116.84 करोड़ रुपए का बिजनेस करके रिकॉर्ड बना लिया है। इस कलेक्शन के साथ ‘जाट’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
‘जाट’ ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ दिया है। 2001 में पर्दे पर आई इस रोमांटिक फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तब 111.73 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘गदर’ अब तक सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी, लेकिन अब ये खिताब ‘जाट’ ने अपने नाम कर लिया है। पहले नंबर पर अब भी ‘गदर 2’ का जलवा बरकरार है जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691.08 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
साउथ फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी ‘जाट’ एक एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार देखने को मिले हैं।
सनी देओल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सनी देओल के पास इस वक्त एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं। वे नितेश तिवारी की ड्रीम फिल्म रामायण का हिस्सा हैं जिसमें वे भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा उनके पास वरुण धवन के साथ फिल्म बॉर्डर 2 और प्रीति जिंटा के साथ लाहौर 1947 भी पाइपलाइन में है। एक्टर ‘जाट’ के अगले सीक्वल में भी दिखाई देंगे।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

