नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के बीच टकराव हो रहा है। एक तरफ सात दिन पुरानी अक्षय कुमार की केसरी 2 है तो दूसरी तरफ सनी देओल स्टारर 15 दिन पुरानी जाट है। दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग है और दोनों को ही क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। हालांकि कमाई के मामले में कौन किस पर भारी पड़ रहा है चलिए यहां जानते हैं।
‘केसरी 2’ ने रिलीज के 7वें दिन कितनी की कमाई
जलियावालांबाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर बेस्ड ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किय़ा है। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म ने दर्शको का दिल छू लिया है।
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़ और छठे दिन 3.6 करोड़ का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘केसरी 2’ ने रिलीज के 7वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘केसरी 2’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 46.10 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ये फिल्म 150 करोड़ की लागत में बनी है।
जाट ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
सनी देओल ने जाट बनकर सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया है। इस एक्शन थ्रिलर को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं जाट की कमाई की बात करें तो जाट ने पहले हफ्ते में 61.65 करोड़ कमाए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 9वें दिन फिल्म ने 4 करोड़, 10वें दिन 3.75 करोड़, 11वें दिन 5 करोड़, 12वें दिन 1.85 करोड़, 13वें दिन 1.9 करोड़, 14वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जाट ने 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.25 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘जाट’ पर भारी पड़ रही ‘केसरी 2’
‘जाट’ और ‘केसरी 2’ की कमाई की तुलना करें तो ‘जाट’ ने सातवें दिन 4 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं केसरी 2 की 7वें दिन की कमाई 3.50 करोड़ है। लेकिन अगर गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो ‘जाट’ गुरुवार को यानी अपने 15वें दिन 1.25 करोड़ ही कमा पाई है। वहीं ‘केसरी 2’ ने गुरुवार को 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। इस लिहाज से ‘केसरी 2’ अब ‘जाट’ पर भारी पड़ रही है।
वैसे बता दें कि ‘केसरी 2’ रिलीज के 7 दिन बाद भी अपनी आधी लागत वसूल नहीं कर पाई है। वहीं ‘जाट’ भी रिलीज के 15 दिन हो जाने के बाद भी अपना बजट वसूलने से अभी कई करोड़ दूर है। देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्में वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती हैं।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

