नई दिल्ली। कई बार ऐसा देखा जाता है कि 25 साल के व्यक्ति चेहरे से 40 साल के लगने लगते हैं। क्योंकि, वह अपनी स्किन की ठीक से देखभाल नहीं करते। कुछ अन्य कारण भी होती हैं। ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने डर्मेटोलॉजिस्ट मनीषा थापर ने बताया, अगर आप कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखें तो 40 साल की उम्र में भी आप 25 साल के लगेंगे और स्किन जवां दिखेगी।
रांची के धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट मनीषा थापर ने बताया, सबसे पहले तो यह समझना होगा कि आपकी स्किन किस तरीके की है। ऑयली, सेंसिटिव या ड्राई है। मान लीजिए अगर सेंसिटिव है और आप उसमें नींबू जैसी चीज लगा दें तो फिर यह रिएक्शन कर देगा। इसलिए कभी भी किसी भी चीज को लगाने के पहले एक बार किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से स्किन को देखकर यह समझ लें कि आपकी स्किन का टेक्स्चर कैसा है।
इन चीजों का रखना होगा ख्याल
1. डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया, सबसे पहले तो आपको अपना पानी इंटक बढ़ाना होगा। कम से कम तीन से चार लीटर हर दिन पानी पीना होगा। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी व नेचुरल ग्लो देखने को मिलेगा।
2. इसके बाद आपको अपनी डाइट से अधिक तेल मसाले वाली चीजों को एकदम हटा देना है। क्योंकि, यह तेल मसाले वाली चीज आपकी स्किन को खासतौर पर चेहरे की स्किन को खराब करते हैं। अधिक तेल की वजह से आपकी स्किन में भी अधिक सिबम उत्पन्न होने लगता है। स्किन के पोर्स खुलने लगते हैं। स्किन ढीली होने लगती है।
3. आप एलोवेरा जेल से अपनी स्किन पर मसाज कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट होता है और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो दाग धब्बा हटाकर स्किन को रीजेनरेट करने का काम करते हैं। 5 मिनट मसाज सोने के पहले काफी होगा।
4. कभी भी घर से निकलें तो 10 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगा लें व दिन में कम से कम तीन बार सनस्क्रीन लगाएं।हर 4 घंटे के दरमियान और बाहर निकले तो चेहरे को ठक्कर निकले व सन एक्स्पोज़र स्किन पर नहीं होने दे।
5. इसके अलावा स्किन को सबसे अधिक खराब करता है स्ट्रेस। आप चाहे जितना महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें। अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तब जितना भी उपाय कर लीजिए स्किन अच्छी नहीं रहेगी। झुर्रियां तो पड़ेंगी, साथ ही चेहरे से प्राकृतिक ग्लो भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में हर दिन 10-15 मिनट मेडिटेशन करें। ये स्किन को फिर से ताजा और रिलैक्स करता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

