खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान के चलते फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अब कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में निर्देशक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है।
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद कल हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
फिल्म ‘फुले’ को लेकर शुरू हुआ विवाद
फिल्मकार अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं, जिससे इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। विवाद को और हवा तब मिली जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इस पोस्ट में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
ट्रोलिंग के बाद अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई।
उन्होंने आगे कहा, “कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं। उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

