नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में जब सूरज की तपिश अपने चरम पर होती है।तब शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले फल अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं। ऐसे में ककड़ी एक बेहद उपयोगी और लोकप्रिय फल के रूप में सामने आती है। यह न केवल स्वाद में हल्की और ताजगी प्रदान करने वाली होती है। बल्कि शरीर के लिए अनेक स्वास्थ्य लाभ भी देती है। गर्मियों के मौसम में यह फल काफी फायदेमंद का होता है लोग से स्वर्ग से आने वाला फल भी कहते हैं।
डॉ चन्द्र प्रकाश दीक्षित वरिष्ठ चिकित्साधिकारी संभागीय समन्वयक डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजकीय आयुर्वेद एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय भरतपुर ने लोकल 18 को बताया कि ककड़ी गर्मियों में एक वरदान के समान है। जिसे रोज़ाना के आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए ककड़ी में जल की मात्रा अत्यधिक होती है। जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।गर्मियों में लू लगने की संभावना अधिक होती है। ऐसे समय में ककड़ी का सेवन शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है।
सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखता
इसका नियमित सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखता है। गर्म हवाओं के प्रभाव से बचाव करता है।साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी ककड़ी अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है। पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।जो मल त्याग को नियमित करने में सहायक होती है। इसके अलावा यह पेट की जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती है।
त्वचा को निखारने में मदद करती
आयुर्वेद के अनुसार ककड़ी पित्त दोष को शांत करती है।यह शरीर में जमे हुए विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होती है। जिससे शरीर भीतर से शुद्ध होता है। यह त्वचा पर भी सकारात्मक असर डालती है। त्वचा को निखारने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में चमक आती है। दाग-धब्बों में कमी देखी जा सकती है। कुल मिलाकर ककड़ी गर्मियों के मौसम में एक संपूर्ण फल के रूप में जानी जाती है। जो न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी देती है।बल्कि पोषण भी प्रदान करती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

