नई दिल्ली। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की ‘केसरी चैप्टर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा इतिहास के एक भूले हुए अध्याय को सामने लाती है और सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी बताती है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसका काफी बज बना हुआ है और फैंस इसके बड़े पर्दे पर दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच केसरी 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है चलिए जानते हैं केसरी 2 ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है।
‘केसरी चैप्टर 2’ की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
धर्मा प्रोडक्शंस के तहत करण जौहर द्वारा निर्मित, केसरी चैप्टर 2 साल 2019 में आई केसरी की सीक्वल है। केसरी 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को उजागर करती है। फिल्म को लेकर काफी हाईप क्रिएट हो चुका है। वहीं अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन के लिए केसरी 2 के देश भर में अब तक 24 हजार 496 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।
जिससे फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 81.59 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ केसरी 2 ने 1.85 करोड़ की कमाई कर ली है।
सबसे ज्यादा कहां हो रही है केसरी 2 की एडवांस बुकिंग?
केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के लिए बुधवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। देशभर में फिल्म की औसत टिकट की कीमत 250 रुपये से कम है। सैकनिल्क के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर प्री-सेल्स में सबसे आगे है, जिसने 23.39 लाख ब्लॉक सीटों के साथ लगभग 41.5 लाख की कमाई की। वहीं मुंबई दूसरे नंबर पर हैं यहां 14.43 लाख ब्ल़ॉक सीटों के साथ 29.31 लाख की कमाई की है।
बता दें कि यह फिल्म 18 अप्रैल को शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के दिन रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को अच्छी स्पॉट बुकिंग मिलने की उम्मीद है क्योंकि वॉक-इन के कारण केसरी चैप्टर 2 का बिजनेस आगे बढ़ेगा। म्मीद है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की हालिया रिलीज़ फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करेगी। टीज़र और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा। अब, सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर हैं। अगर केसरी चैप्टर 2 का कंटेंट दर्शकों को पसंद आता है, तो फिल्म के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चलने की पूरी संभावना है।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

