नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हरा दिया। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में चार विकेट झटके। पंजाब ने इस जीत के साथ ही एक बड़ा कारनामा कर दिया। पंजाब ने कोलकाता को जीत के लिए सिर्फ 112 रनों का लक्ष्य दिया था। केकेआर की टीम यह भी न बना सकी।
पंजाब आईपीएल में सबसे कम स्कोर का लक्ष्य देकर भी जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। उसने सबसे लो स्कोर को डिफेंड किया है। पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई के नाम दर्ज था। चेन्नई ने 116 रन बनाकर पंजाब के खिलाफ 2009 में जीत दर्ज की थी।
अगर कोलकाता की हार के कारण की बात करें तो खराब बैटिंग ने उसा डुबा दिया। अंगकृष रघुवंशी को अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। रसेल भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। चहल को इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवरों में महज 28 रन देकर 4 विकेट झटके।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

