नई दिल्ली। सिकंदर एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
सुपरस्टार को फिर से मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस अर्लट हो गई है। अधिकारी फिलहाल धमकी के स्रोत और प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई की ओर से आई है या नहीं।
कई बार मिल चुकी हैं सलमान खान को जान से मारने की धमकी
बता दें कि सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी नहीं मिली है इससे पहले भी कई बार एक्टर को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। दरअसल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डायरेक्ट और इनडायरेक्टली कई धमकियां मिली हैं। यह गिरोह कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें निशाना बना रहा है, क्योंकि काला हिरण बिश्नोई समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखता है।
सलमान खान को कब-कब मिली जान से मारने की धमकियां
पिछले साल अप्रैल में दो लोगों ने सलमान खान घर के बाहर सुबह-सुबह फायरिंग की थी।
2024 में, खान को बिश्नोई गिरोह से एक नई धमकी मिली, जिसमें मांग की गई कि या तो वह मंदिर जाएं और कथित काले हिरण की हत्या के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये का भुगतान करें।
30 अक्टूबर को अभिनेता को एक अज्ञात व्यक्ति ने फिर से धमकी दी और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
2024 में दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान पत्र का यूज करके खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की थी।
2023 में, गैंगस्टर गोल्डी बरार द्वारा कथित रूप से भेजा गया एक धमकी भरा ईमेल मिला था।
वहीं 2022 में, अभिनेता को धमकी भरा एक पत्र उनके घर के पास एक बेंच पर मिला था।
लगातार मिल रही इन जान से मारने की धमकियों की वजह से सलमान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है
अभिनेता के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है और उनके घर की बालकनी में भी बुलेट प्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं।
सलमान खान ने जान से मारने की धमकियों पर तोड़ी थी चुप्पी
इस बीच अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इन जान से मारने की धमकियों पर चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियो पर रिएक्शन देते हुए कहा था, “भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेके चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

