नई दिल्ली। हमारे आसपास ऐसे बहुत से फल उगते हैं जो स्वाद में तो बेहतरीन होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी वरदान होते हैं। ऐसा ही एक फल है आड़ू। इससे शरीर को इतने फायदे मिलते हैं कि आप गिनते थक जाएंगे। जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से इस बारे में डिटेल में.
भारत में पाए जाने वाले कई फलों में से आड़ू एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आड़ू को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में भी जाना जाता है। यह फल कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके पत्ते, छाल और तना भी औषधीय गुणों का खजाना हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसका विशेष महत्व है और इसका उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। आड़ू हमारे शरीर में होने वाली कई समस्याओं में राहत दिलाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला यह फल स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है।
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया आड़ू एक औषधीय पौधा है। इसके फल, पत्ते, छाल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।
किडनी स्टोन में फायदेमंद – आडू खाने से किडनी की पथरी के इलाज में मदद मिलती है। अगर आप किडनी की पथरी के मरीज हैं तो रोजाना आडू खाएं, इससे पथरी छोटे छोटे टुकड़ों में टूटकर शरीर से बाहर निकल जाती है।
कब्ज में फायदेमंद – अधिकांश लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज के कारण लोगों को शौच के दौरान काफी कठिनाई होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप आडू के फल का सेवन करें। रोजाना रात में सोने से पहले छिलका सहित एक आडू खाएं। ऐसा नियमित करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
गठिया की समस्या में बहुत उपयोगी है आडू। बढ़ती उम्र में गठिया की शिकायत होना आम समस्या है। इस रोग के कारण जोड़ों और घुटनों में दर्द होने लगता है। अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं तो आड़ू के तने की छाल को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। इसे लगाने से गठिया का दर्द दूर होता है।
घाव भरने में फायदेमंद – आडू के उपयोग से घाव ठीक हो जाते हैं। इसके लिए आडू के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने से घाव कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं।
इम्यूनिटी को करें बूस्ट – आड़ू की पत्तियों की चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी हो सकती है। इसकी पत्तियां एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत होती हैं, जो एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती हैं। इसके सेवन से स्ट्रेस भी कम होता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

