नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सहारे गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 152 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 20 गेंद शेष रहते जीत हासिल की, कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। देखें इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ है? और ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है।
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। अभिषेक शर्मा 18 और ट्रेविस हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए, दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। ईशान किशन भी 17 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 27 और नितीश कुमार रेड्डी ने 31 रन बनाए। अंतिम ओवरों में पैट कमिंस ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 152 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी ख़राब हुई थी। साईं सुदर्शन (5) के बाद जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए। 16 पर 2 विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई, जिसने गुजरात की जीत सुनिश्चित की। सुंदर 29 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने 43 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए।
SRH vs GT मैच के बाद आईपीएल की अंक तालिका में बदलाव
इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर थी, जीत के बाद टीम 1 पायदान ऊपर आ गई है। गुजरात की ये चार में से तीसरी जीत थी। 6 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट +1.031 है। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स ही है, जिसने 3 में से 3 मैच जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो वह पहले ही 10वें नंबर पर थी। ये उसकी 5 मैचों में चौथी हार है, उसका नेट रन रेट (-1.629) बहुत नीचे जा चुका है।
पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हुए मोहम्मद सिराज
SRH के खिलाफ 4 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं। वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अभी पर्पल कैप सीएसके के नूर अहमद के पास है, जिन्होंने अभी तक 10 विकेट लिए हैं। नीचे देखें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज।
नूर अहमद (CSK)- 10
मिचेल स्टार्क (DC)- 9
मोहम्मद सिराज (GT)- 9
खलील अहमद (CSK)- 8
साईं किशोर (GT)- 8
IPL Orange Cap 2025: ऑरेंज कैप होल्डर
ऑरेंज कैप अभी लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन के पास है, उन्होंने 4 पारियों में 201 रन बनाए हैं। नीचे देखें टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज।
निकोलस पूरन (LSG)- 201
साईं सुदर्शन (GT)- 191
मिशेल मार्श (LSG)- 184
सूर्यकुमार यादव (MI)- 171
जोस बटलर (GT)- 166
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

