नई दिल्ली। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म थी एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर ने रिलीज़ से पहले अच्छी खासी चर्चा बटोरी थी लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। शुरूआती तीन दिन के बाद ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई। हालांकि वीकेंड पर ‘सिकंदर’ की कमाई में थोडी तेजी भी आई है चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे संडे कितना कलेक्शन किया है?
‘सिकंदर’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सिकंदर उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई है। इस एक्शन ड्रामा को दर्शकों से निगेटिव रिस्पॉन्स मिला है और सिनेमाघरों में इसे पूरी तरह से नकार दिया गया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में आने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और ये अपना बजट वसूलने से अभी कोसों दूर है। इन सबके बीच फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
‘सिकंदर’ ने 26 करोड़ से खाता खोला था।
इसने पहले हफ्ते में 90.25 करोड़ की कमाई की थी।
6ठे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये रहा।
वहीं सातवें दिन ‘सिकंदर’ की कमाई में 14.29 फीसदी की तेजी आई और इसने 4 करोड़ कमाए।
अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ ने रिलीज के 8वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘सिकंदर’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 102.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सिकंदर’ बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर
‘सिकंदर’ ने 8वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि ये फिल्म अभी अपने बजट को वसूलने से काफी दूर है। बता दें कि फिल्म की लागत 200 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए तो इसके लिए बजट वसूल कर पाना नामुमकिन लग रहा है। वहीं अब जल्द ही सिनेमाघरों में सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 भी रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों के आने के बाद ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल है।
‘सिकंदर’ स्टार कास्ट
‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, किशोर और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म को ए.आर. मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज हुई थी।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

