नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आ गया है और इसका असर अब दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने लगे हैं। गर्मी के दिनों में राहत पाने के लिए लोग कोल्डड्रिंक्स, जूस, लस्सी, आइसक्रीम, कुल्फी आदि का सेवन करते हैं। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है ताकि हम इस कड़कड़ाती गर्मी में भी राहत महसूस कर सकें और लू से बच सकें। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से क्या करें और क्या न करें…
सदर अस्पताल गुमला के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी का सीजन आ गया है और दिनों दिन गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि शरीर में पानी की मात्रा संतुलित बनी रहे। जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर निकलें और शरीर को हाइड्रेट रखें। गर्मी के दिनों में ज्यादा एक्सरसाइज से बचना चाहिए और अगर एक्सरसाइज करनी है तो हल्की-फुल्की करें। ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में पानी की मात्रा घटती है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
बाहर जाने से पहले क्या करें
गर्मी के दिनों में खासकर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, उन्हें ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए। वे कभी खाली पेट बाहर न निकलें और अनावश्यक धूप में जाने से बचेंय अगर जाना जरूरी हो तो सिर में सूती तौलिया या साड़ी का आंचल रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें, छाते का प्रयोग करें, धूप में नंगे पैर न चलें, ताजे फल और सब्जियां खाएं, ओआरएस या होममेड ड्रिंक्स जैसे लस्सी, छाछ, लेमन वॉटर आदि का सेवन करें। जहां तक हो सके गर्मी से बचने का प्रयास करें और गरिष्ठ भोजन व शराब के सेवन से बचें।
गर्मी के लक्षण
अगर गर्मी में आपके होंठ सूख रहे हों, मुंह में चिपचिपाहट हो, नाक से खून बह रहा हो, चक्कर आ रहे हों, कमजोरी महसूस हो रही हो, शरीर पर चकत्ते हो रहे हों, बुखार हो, बहुत ज्यादा गला सूख रहा हो, प्यास लग रही हो, ऐठन हो रही हो, तो ये सब गर्मी के लक्षण हो सकते हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

