खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ट्रेंट बोल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुनील नरेन को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। इस दौरान वह आईपीएल इतिहास के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस दौरान एमआई के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इतिहास रच दिया।
‘टाइम्स नाउ’ की खबर के मुताबिक बोल्ट मैच का पहला ओवर फेंक रहे थे। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। इस दौरान बोल्ट आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में 30 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
दूसरे नंबर भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने 126 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। वहीं बोल्ट ने सिर्फ 96 मैचों में 30 विकेटों का आंकड़ा छुआ है। बोल्ट पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
बोल्ट ने शुरुआती 6 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 63 विकेट लिए हैं। वह इस लिस्ट में भुवनेश्वर से पीछे हैं। भुवनेश्वर ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 72 विकेट झटके हैं। बोल्ट के पास इस सीजन में मौका होगा कि वह इस लिस्ट में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ दें।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान उन्होंने केकेआर को सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट कर दिया। एमआई के लिए अश्विनी कुमार ने चार, और दीपक चहर ने दो विकेट लिए।
इसके अलावा बोल्ट, विग्नेश पुथुर, हार्दिक पांड्या और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने रेयान रिकल्टन की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत सिर्फ 12.2ओवरों में मैच जीत लिया।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

