नई दिल्ली। कई बार देखा गया कि लोगों को बवासीर जैसी बीमारी हो जाती है, जिससे मल त्यागने में बहुत कष्ट होता है। कई बार ऑपरेशन की नौबत आ जाती है। लेकिन, अगर आप समय रहते कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं, तो ऑपरेशन से बच सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि किन नुस्खों को अपनाकर बवासीर से निजात मिल सकती है।
झारखंड की राजधानी रांची के डॉ। वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस) ने लोकल 18 को बताया कि कई लोगों को बवासीर की शिकायत रहती है और यह काफी कष्टदायक होती है। ऐसे में सुबह खाली पेट कच्चा दूध लें और उसमें एक नींबू निचोड़ दें। नींबू निचोड़ने के बाद ज्यादा मिलाएं नहीं, बस पी लें। यह बवासीर में रामबाण का काम करता है।
यह भी कारगर उपाय:
1. हालांकि, यह पूरी तरह ठीक नहीं करता, लेकिन दर्द और तकलीफ को काफी हद तक आराम देता है। अगर शुरुआत में ही लोग ऐसा करना शुरू कर दें, तो बवासीर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
2. इसके बाद कोशिश करें कि पपीता खूब खाएं। दरअसल, पपीता में पाइपिन, एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बवासीर और मल त्यागने की समस्या वाले लोगों के लिए रामबाण का काम करता है।
3. इसके अलावा, खाने में अधिक से अधिक फाइबर का इस्तेमाल करें। चूड़ा के साथ मूंगफली और चना जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पेट को आसानी से साफ कर देती हैं।
4. स्वीट कॉर्न भी इसमें काफी कारगर साबित होती है। आप इसका चाट बनाकर खाएं तो भी फायदेमंद रहेगा। खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा और पेट के लिए भी सही रहेगा। बवासीर में भी यह काफी उपयोगी है।
5. इसके अलावा, बहुत ज्यादा मीठे या चीनी का इस्तेमाल नहीं करना है। तेल-मसाला एकदम छोड़ देना है। अगर आप ऐसा दो महीने करें तो बवासीर में 60 से 70% तक राहत निश्चित तौर पर मिलेगी।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

