नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने गुजराज टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया। इस तरह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वावी पंजाब किंग्स ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 232 रन बना सकी।
वहीं, इस जीत के बाद पंजाब किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, पंजाब किंग्स की जीत के बावजूद पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है। दरअसल, इन सारी टीमों के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर आगे-पीछे है।
इन टीमों को सीजन की पहली जीत का इंतजार
लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया। वहीं, मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जबकि पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। इस सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया।
बताते चलें कि पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हराया। पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन नॉटआउट बनाए। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 243 रन बना सकी। गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 74 रन बनाए।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

