नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘सिकंदर’ के गाने पहले ही धूम मचा रहे हैं जिसमें होली और ईद की शानदार सेलिब्रेशन देखने को मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान असल में किस धर्म को मानते हैं?
सलमान खान ने एक बार खुद खुलासा किया था कि वे किस धर्म को फॉलो करते हैं। तब उन्होंने बताया था कि ने तीन धर्मों को मानते हैं। दरअसल साल 2017 में काले हिरणों को मारने के आरोप मामले में सुनवाई के दौरान सलमान खान से उनका धर्म पूछा गया था। तब एक्टर ने बड़े कॉन्फिडेंस और गर्व के साथ इस सवाल का जबाव दिया था।
किस धर्म को मानते हैं सलमान खान?
सलमान खान ने बताया था कि वे मुसलमान भी हैं और हिंदू धर्म को भी मानते हैं। लेकिन इसके साथ वे भारतीय हैं और ये भी उनके लिए एक धर्म है। सलमान ने कोर्ट में जवाब देते हुए पहले हिंदी में कहा था- मैं हिंदू और मुसलमान दोनों हूं। मैं भारतीय हूं। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा- आई एम इंडियन।
पिता सलीम खान ने भी की थी सलमान के धर्म पर बात
नेशनल हेराल्ड की मानें तो सलमान खान के पिता सलीम खान भी अपनी फैमिली और बच्चों के धर्म को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वे मुसलमान हैं और उनकी बीवी हिंदू हैं तो ऐसे में उनके सभी बच्चों की परवरिश इंडिपेंडेंट वैल्यूज के साथ हुई है। सलीम खान ने बताया था कि उनकी फैमिला में ईद और गणेश चतुर्थी दोनों की अहमियत है। सलमान के धर्म को लेकर उन्होंने कहा था कि वो खुद को न हिंदू, न मुसलमान, वो बस सलमान और एक इंसान समझते हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

