नई दिल्ली। मानसी पारेख गोहिल एक जानी मानी एक्ट्रेस,गायिका,निर्माता और कंटेंट किएटर हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल सुमित संभाल लेगा है में अपने किरदार माया और सीरियल जिंदगी का हर रंग गुलाल में अपने किरदार गुलाल के लिए आज भी याद किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।
पुरस्कार लेने के लिए जब मानसी स्टेज पर गई तो वो इतनी भावुक हो गईं कि आंसू नहीं रोक पाईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ढांढस बांधाती नजर आईं। दरअसल 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार प्राप्त करते समय मानसी कैमरे के सामने पोज करते हुए रो पड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें कंधे पर हाथ रखकर हौसला देती हैं।
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। डांसर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। मानसी के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को भी मिला। नित्या ने धनुष की फिल्म थिरुचित्राम्बलम में अपने प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार जीता। वहीं कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर लीड का अवॉर्ड मिला।
विरल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म कच्छ एक्सप्रेस में रत्ना पाठक शाह, धर्मेंद्र गोहिल, दर्शील सफारी और विराफ पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

