नई दिल्ली। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर आज 34वां दिन के लिए बिजनेस कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए काफी टाइम हो चुका है इसलिए अब इसकी कमाई में कमी आ चुकी है। इसके बावजूद फिल्म हालिया रिलीज जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट से ज्यादा कमाई कर रही है।
इस ईद सलमान खान की सिकंदर की रिलीज होनी है। इससे पहले छावा के पास अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है जिसमें फिल्म कलेक्शन कर पाएगी। खैर सिकंदर की रिलीज के बाद क्या होता है ये तो फ्यूचर बताएगा। उसके पहले छावा की अब तक की कमाई के बारे में जान लेते हैं। साथ ही, ये जानेंगे कि फिल्म ने आज कौन सा रिकॉर्ड बना दिया है।
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा ने 4 हफ्तों में 552.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 29वें, 30वें और 31वें दिन फिल्म का कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक, 7.25, 7.9 और 8 करोड़ रुपय रहा। 32वें और 33वें दिन फिल्म ने 2.65 और 2.65 करोड़ का बिजनेस करते हुए टोटल 580.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।
फिल्म ने आज यानी 32वें दिन 10:25 बजे तक 2.70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और इसके साथ ही छावा का टोटल कलेक्शन 583.33 करोड़ रुपये हो चुका है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।
छावा ने आज तोड़े ये बड़ा रिकॉर्ड
छावा ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म जवान (640.25 करोड़) का एक रिकॉर्ड भी ब्रेक किया है। दरअसल जवान ने 34वें दिन सिर्फ 82 लाख रुपये कमाए थे। जिसका रिकॉर्ड छावा ने तोड़ दिया है।
फिल्म ने साथ में पठान जिसने 82 लाख, एनिमल जिसने 54 लाख और गदर 2 जिसने 52 लाख कमाए थे, उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। स्त्री 2 और पुष्पा 2 की बात करें तो इन्होंने 2.5 करोड़ और 2.15 करोड़ रुपये का 34वें दिन कलेक्शन किया था। यानी छावा 34वें दिन कलेक्शन के मामले में इन सबको पीछे छोड़ चुकी है।
छावा के बारे में
जरा हटके जरा बचके और लुका छुपी जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर ने ब्लॉकबस्टर छावा को बनाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और आषुतोष राणा भी विक्की कौशल के साथ दिखे हैं। इसके अलावा, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी भी 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अहम किरदारों में जान फूंकते नजर आए हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

