नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा बहुत ही कम समय में अपनी विस्फोटक बैटिंग के दम पर चर्चा में आ गए। वे टी20 फॉर्मेट में कई मौकों पर कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से है। यह मुकाबला 23 मार्च को हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा कमाल दिखा सकते हैं।
अभिषेक विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। वे अभी तक आईपीएल करियर में 73 छक्के जड़ चुके हैं। अभिषेक इस बार क्रिस गेल का एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 2013 में आरसीबी के लिए नाबाद 175 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान महज 66 गेंदों का सामना किया था। गेल के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। लेकिन अभिषेक शतक जड़ने वालों की लिस्ट में जरूर शामिल हो सकते हैं।
अभिषेक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर नाबाद 75 रन है। अभिषेक अब आईपीएल 2025 में शतक लगा सकते हैं। अहम बात यह भी है कि वे फॉर्म में हैं। बता दें कि अभिषेक अभी तक आईपीएल में 63 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 1377 रन बनाए हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

