खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत संचालित इस पहल से 35 हजार से अधिक महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन और ब्रांडिंग का बेहतर अवसर मिल रहा है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में स्थानीय एकता महिला ग्राम संगठन समूह तुड़पारास स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा पूजन सामग्री, मिट्टी की हस्त निर्मित कलाकृतियां, बांस शिल्प, हस्तनिर्मित फिनायल, झाडू, पापड़, बड़ी, छिंद के गुलदस्ते, चिक्की और स्थानीय व्यंजनों के दुकान का शुभारंभ हुआ है।
मंदिर परिसर में जैविक उत्पाद भी मिलेंगे जैविक खेती को समर्पित भूमगादी संस्था के उत्पाद जैसे चावल, शहद, पोहा, घी, स्थानीय दाल, कोदो, कुटकी भी एक ही स्थान पर बिक्रीके लिए उपलब्ध कराया गया है। एकता महिला ग्राम संगठन समूह ग्राम तुड़पारास की दीदियों द्वारा अपने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इन महिलाओं ने यह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजने का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। दुकान से रोज 2 से 3 हजार की आमदनी हो रही है। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए एक पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्रति वर्ष कम से कम एक लाख रुपए कमाने में सक्षम बनाना है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

