Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    November 20, 2026

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
    • भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
    • ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
    • खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
    • चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
    • प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
    • शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नरकंकाल के मामले का खुलासा, 1 महिला आरोपी सहित 4 गिरफ्तार
    रायपुर

    नरकंकाल के मामले का खुलासा, 1 महिला आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

    adminBy adminMarch 13, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिनांक 23.02.2025 को प्रार्थिया अनुसुईसा साहू ने थाना आरंग में सूचना दर्ज कराया कि उसका पुत्र धनेन्द्र साहू एवं पुत्री बस में बैठकर जा रहे थे इसी दौरान आरंग क्षेत्रांतर्गत स्थित लखोली बस स्टैण्ड ओव्हरब्रीज के पास उसका पुत्र धनेन्द्र साहू उसकी पुत्री को चलो मैं आ रहा हूं कहकर बस से उतर गया जो वापस घर नहीं आया। जिसके संबंध में आसपास एवं रिश्तेदारों में पता किया पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया के नाबालिग पुत्र की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान दिनांक 05.03.2025 को थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार पास एक नर कंकाल पड़े होने की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा आरंग पुलिस की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया गया। नर कंकाल की शिनाख्तगी एवं पतासाजी हेतु थाना आरंग में दर्ज गुम इंसान/अपहृत धनेन्द्र साहू के परिजनों को बुलाकर नर कंकाल के पास प्राप्त वस्तुओं को दिखाकर नर कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे जिसमें अपहृत धनेन्द्र साहू की माता एवं बहन द्वारा नर कंकाल के पास मिले जूते एवं कपड़ो को देखकर पहचान करते हुए दोनों के द्वारा नर कंकाल की पहचान धनेन्द्र साहू पिता हृदयलाल साहू उम्र लगभग 16 साल निवासी बिहाझर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के रूप में की गई। जिस पर थाना आरंग में मर्ग कायम कर उपरोक्त प्रकरण में संलग्न किया गया।
    मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनेन्द्र साहू की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से उसके शव को ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसाखार में फेंकना पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में दर्ज अपराध क्रमांक 125/22 धारा 137(3) बी.एन.एस. में धारा 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। उक्त अंधेकत्ल की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतक की बहन एवं परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आस-पास के लोगों से भी घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहें थे।
    इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लखौली मंदिर हसौद निवासी सागर सिन्हा की पतासाजी कर पकड़ा गया। सागर सिन्हा से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था, जिस पर टीम को उसके ऊपर गहरा शक हुआ एवं टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर सागर सिन्हा द्वारा अपने महिला मित्र टेमिन उर्फ चुनिया धु्रव सहित अन्य 02 साथी राहुल ध्रुव एवं कुलेश्वर धु्रव के साथ मिलकर मृतक नाबालिग धनेन्द्र साहू की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ ही पकड़े जाने के डर से शव को भैसासुर खार के पास फेंकना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त महिला आरोपी टेमिन उर्फ चुनिया एवं आरोपी राहुल धु्रव तथा कुलेश्वर धु्रव की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
    पूछताछ में आरोपी सागर सिन्हा ने बताया कि वह महिला आरोपी टेमिन उर्फ चुनिया धु्रव से प्रेम करता था, उसी युवती से मृतक धनेन्द्र साहू भी प्रेम करता था, जिसे उसके द्वारा बहुत बार मना किया गया था, उसके मना करने के बाद भी जब मृतक धनेन्द्र साहू महिला आरोपी से बात करना पाया गया तो उसके द्वारा मृतक धनेन्द्र साहू के हत्या की योजना बनाई एवं योजना के अनुसार आरोपी सागर सिन्हा ने दिनांक 19.02.2025 अपनी महिला मित्र टेमिन उर्फ चुनिया धु्रव को मृतक धनेन्द्र साहू को फोन कर बुलाया। दिनांक 23.02.2025 को मृतक धनेन्द्र साहू रायपुर से महासमुंद अपनी बहन के साथ जा रहा था इसी दौरान लखौली बस स्टैण्ड के पास उतर गया एवं बहन को घर भेज दिया और महिला आरोपी टेमिन उर्फ चुनिया धु्रव के बताये स्थान पर पहुंचा था उसी समय आरोपी सागर सिन्हा अपने अन्य 02 साथियों के साथ दोपहिया वाहन में मृतक धनेन्द्र साहू को बैठाकर आरंग के ग्राम कोसमखुंटा ले गया एवं वहां चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दिये तथा पकड़े जाने के डर से शव को ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार में फेंक दिये थे।
    आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक षड़यंत्र कर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना पाये जाने से प्रकरण में धारा 61(2), 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर कार्यवाही की जा रही है। सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन, 01 दोपहिया वाहन तथा 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
    गिरफ्तार आरोपी-
    01. सागर सिन्हा पिता नरोत्तम सिन्हा उम्र 20 साल निवासी रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
    02. टेमिन उर्फ चुनिया धु्रव पिता गोपी धु्रव उम्र 20 साल निवासी ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
    03. राहुल धु्रव पिता स्व. संतोष धु्रव उम्र 19 साल निवासी ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
    04. कुलेश्वर धु्रव पिता नारायण धु्रव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
    कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी आरंग, निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र.आर. जसवंत सोनी, वीरेन्द्र भार्गव, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, अनिल राजपूत, मुनीर रजा, संजय मरकाम, थाना कोतवाली से उनि दिव्या शर्मा तथा थाना आरंग से सउनि नरेश देवांगन, छबीराम साहू, अश्वनी चंद्रवंशी तथा आर. पुरोहित कोसले, केजूराम पिसदा तथा महेन्द्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026

    ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवउठनी पर्व पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं। पोस्ट मानसून…

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026

    ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    November 20, 2026

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026

    ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

    November 19, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

    November 19, 2026

    चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.