खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पुलिस ने होली त्योहार को देखते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 दुकानों से 3000 से अधिक मुखौटे जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई BNSS की धारा 106 के तहत की है। मुखौटे पहनकर लूट, छीना-झपटी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि असामाजिक तत्व मुखौटे पहनकर अपराध कर सकते हैं। इसलिए दीपका नगर क्षेत्र में दुकानदारों को मुखौटा बेचने से मना किया गया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि मुखौटे बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मुखौटा पहनकर न घूमें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Trending
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

