नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का समापन हो गया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया और ट्रॉफी लेकर अपने वतन वापस भी लौट आई है। लेकिन फाइनल के बाद हुए पुरुस्कार वितरण समारोह को लेकर हंगामा अभी भी मचा हुआ है। दरअसल स्टेज पर पीसीबी का कोई अधिकारी नहीं दिखा था, इसको लेकर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स और लोग सवाल उठा रहे थे। अब इस पर ICC का जवाब आया है।
टीम इंडिया के फाइनल मैच जीतने के ICC के अध्यक्ष जय शाह समेत 4 अधिकारी स्टेज पर मौजूद थे। इसमें BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया के साथ न्यूजीलैंड निदेशक रॉजर ट्वोज उपस्थित थे। ऐसा देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और कुछ लोगों द्वारा सबसे पहले सवाल उठाया गया कि मेजबान होने के बाद भी उनके बोर्ड (PCB) का अधिकारी स्टेज पर मौजूद क्यों नहीं था। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
ICC ने दिया जवाब
ICC के स्पोकपर्सन ने जियो टीवी से बात करते हुए बताया कि आईसीसी ने पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी को अवार्ड वितरण समारोह के लिए मंच पर बुलाने का इंतजाम किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। नियम के मुताबिक आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को इसके लिए बुला सकती है। जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ। अन्य बोर्ड अधिकारी, चाहे वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों, लेकिन वे मंच की कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने मंच पर पीसीबी अधिकारी के नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि, ”चेयरमैन साहब की तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन पीसीबी की तरफ से स्टेज पर कोई नहीं था। वहां से सुमैर अहमद और उस्मान आए थे। लेकिन वे दोनों नहीं दिखे। हम चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान थे। इसलिए जो भी चेयरमैन साहब का प्रतिनिधित्व कर रहा था, उन्हें वहां होना चाहिए था। क्या उन्हें स्टेज पर नहीं बुलाया गया?”
भारत बना चैंपियंस, पाकिस्तान का बुरा हाल
चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। उसने दोनों शुरूआती मैच हारे थे और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते थे। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित शर्मा एंड टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ख़िताब जीता था।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

