नई दिल्ली। मुंह के छाले और माउथ इन्फेक्शन एक आम समस्या है, जो अक्सर गलत खानपान, ज्यादा मसालेदार भोजन, गर्म चीजें खाने या विटामिन की कमी के कारण होती है। जब मुंह में छाले हो जाते हैं तो खाना-पीना तकलीफदेह हो जाता है और हल्का सा तीखा या खट्टा स्वाद भी जलन पैदा कर सकता है। ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों या केमिकल युक्त जेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप आयुर्वेदिक तौर तरीकों से भी मुंह के छालों को ठीक कर सकते हैं।
आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी बताते हैं कि आप तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कर मुंह के छालों को ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी के पत्ते न केवल माउथ इन्फेक्शन को कम करते हैं बल्कि छालों को जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह के छालों को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करते हैं और संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं।
ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं तुलसी का पत्ता
आयुष चिकित्सक ने बताया कि अगर आपके मुंह में छाले हैं तो रोज सुबह 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और छालों की समस्या जल्द दूर हो जाती है। आप चाहें तो तुलसी और शहद का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर छालों पर लगाएं। यह न केवल दर्द को कम करेगा बल्कि छालों को जल्दी ठीक भी करेगा। अगर छाले ज्यादा है तो तुलसी का पानी बनाकर उससे कुल्ला करना भी बहुत असरदार होता है। इसके लिए 8-10 तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें और इस गुनगुने पानी से दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें। इससे माउथ इन्फेक्शन और जलन में तुरंत राहत मिलेगी।
इन तरीकों से भी छालों को कर सकते हैं ठीक
आयुष चिकित्सक ने बताया कि तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ा सा लौंग पाउडर मिलाकर छालों पर लगाने से राहत मिलती है और संक्रमण जल्दी खत्म होता है। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाकर छालों पर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं और दर्द कम होता है। वहीं, अगर आप तुलसी को सीधे नहीं खाना चाहते तो तुलसी की चाय पी सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर हल्का गुनगुना कर लें और धीरे-धीरे पिएं। यह मुंह के अंदर जलन को कम करने के साथ ही छालों को ठीक करने में भी मदद करेगा।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

