नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 06 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां उन्होंने कई बड़ी बातें कही है। सूर्या ने इस दौरान इस बात पर भी संकेत दिए हैं कि इस सीरीज के पहले मैच में एक स्टार युवा गेंदबाज को डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि मयंक यादव हैं। मयंक यादव अपनी तेज गति की गेंदबाजी के कारण आईपीएल के दौरान काफी ज्यादा मशहूर हुए थे।
सूर्यकुमार यादव से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या मयंक यादव बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू कर सकते हैं। इस पर सूर्या ने जवाब देते हुए कहा कि यह सीरीज युवाओं के लिए अच्छा मौका है। मयंक के पास वह एक्स फैक्टर है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नेट्स पर अभी तक मंयक के खिलाफ नहीं खेले हैं, लेकिन वह उसकी क्षमता और जो प्रभाव वो डाल सकते हैं उसके बारे में जानते हैं।
डेब्यू पर उन्होंने कहा कि वह अभी टीम पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर नहीं कहा कि वह खेलेंगे या नहीं। मगर उन्होंने यह कहा कि निश्चित रूप से उनके पास वह अतिरिक्त गति है। उन्हें ठीक से संभालने की जरूरत है। इंटरनेशनल और घरेलू दोनों सर्किटों पर बहुत अधिक क्रिकेट चल रही है। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट करना काफी जरूरी है। सूर्या ने कहा कि वह भारतीय टीम के लिए एक अच्छे अतिरिक्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने मयंक का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। बता दें कि आईपीएल के दौरान वह चोटिल हो गए थे। जिसके कारण उन्हें बीच सीजन से बाहर होना पड़ा था।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

