खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के धनीकोर्ता गांव में अज्ञात बीमारी से पिछले एक-दो माह में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है। अधिकांश ग्रामीणों को सीने व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तीन दिनों से शिविर लगाया है, इसमें 80 ग्रामीणों की जांच की गई। उनमें से 37 लोगों को दर्द की शिकायत है और नौ मलेरिया के मरीज मिले। कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया, बाकी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। आठ ग्रामीणों की मौत किन कारणों से हुई इसकी स्वास्थ्य विभाग पता नहीं लगा पाया। इससे पहले भी सुकमा में अलग-अलग गांवों में 90 ग्रामीणों की मौत पिछले चार सालों में हो चुकी है। आरएमओ राजेश सोनी के नेतृत्व में चार स्टाफ नर्सों की टीम और मलेरिया विभाग के जिला कंसल्टेंट ने धनीकोर्ता गांव के लखापारा में शिविर लगा कर मरीजों का इलाज कर रही है। एक बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इसके साथ ही कुछ ग्रामीण एकत्रित थे जिनकी जांच की जा रही थी। ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल 60 किमी दूर स्थित धनीकोर्ता कुन्ना पंचायत का आश्रित गांव है। यहां लखापारा, पटेलपारा में 620 लोग निवासरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीना दर्द, पैर-हाथ में दर्द, सूजन जैसी बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई है। इसमें से दो की छिंदगढ़ व जिला अस्पताल सुकमा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं गांव में दो छोटे बच्चों की भी मौत चेचक से हो गई है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में जागरूकता की भारी कमी है। इसके कारण गांव के लोग बीमार होते हैं तो सबसे पहले गांव में ही झाड़-फूंक करवाते हैं। गांव के तीन पारा में चार वड्डे हैं जहां पूजा-पाठ के साथ झाड़-फूंक होता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गांव में कभी जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। यह इलाका पहले नक्सल प्रभावित था लेकिन आज यहां सड़क बन गई है, और शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। ग्रामीणाें ने बताया लखापारा निवासी बुधरा बुचका उम्र 32 वर्ष को हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसकी मौत 23 जनवरी को हुई। हड़मा देवा उम्र 65 वर्ष को कमजोरी थी उसकी मौत 25 फरवरी को हुई। सुका हिड़मा उम्र 30 वर्ष हाथ-पैर व सीने में दर्द की शिकायत थी, उसकी मौत 15 फरवरी को हुई। मंगा हिड़मा उम 25 वर्ष को भी हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी और 15 फरवरी को उसकी मौत हुई। साेनी हड़मा उम्र 38 वर्ष हाथ-पैर व सीने में दर्द का उपचार छिंदगढ़ में चल रहा था, वहां 28 फरवरी को उसकी मौत हुई। वेला लिंगा उम्र 55 वर्ष को पैर-हाथ में दर्द की शिकायत थी उनकी मृत्यु दो मार्च को हुई। मुचाकी मासे पिता सन्नू उम्र चार माह की मौत एक मार्च को हुई उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। देवे मुचाकि पिता हुंगा उम्र एक वर्ष को भी वही शिकायत थी उसकी भी मौत फरवरी माह में हुई।
आरएमओ राजेश सोनी ने बताया कि गांव में अधिकांश ग्रामीणों में पोषण की कमी देखी गई है। 80 प्रतिशत लोगों का रक्त परीक्षण किया गया, जिसमें कुछ में मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं। गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।धनीकोड़ता गांव में कई बच्चे कुपोषित और महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं।
गांव के पटेल हड़मा मुचाकि ने बताया कि गांव में अज्ञात बीमारी से आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है। अधिकांश लोगों को सीने व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। एक सप्ताह के भीतर पीलिया होकर खत्म हो जा रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं लेकिन वहां से भी लाश ही वापस आती है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है, गांव में काफी लोग अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

