खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 मार्च 2025 को आयोजित होना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व देवेन्द्र कुमार, प्रथम जिला न्यायाधीश, बेमेतरा एवं सचिव, श्रीमती निधि शर्मा की उपस्थिति में जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा में एवं तालुका साजा अधिवक्ता संघ में भी बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्री विवेक केरकेट्टा, न्यायाधीश, साजा की उपस्थिति में अधिवक्तागण के साथ बैठक ली। उक्त बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में ना किसी की हार, ना किसी की जीत होती है। सौहाद्रपूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अधिवक्ताओं से सतत रूप से प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर अधिक से अधिक राजीनामा प्रकरणों का निराकरण करने में सहयोग करने कहा गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने यह भी कहा कि लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण में बीएसएनएल, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीमा कंपनी, बैंक से संबंधित प्रकरण निराकरण के साथ-साथ चेक बाउंस के प्रकरण, भरण पोषण एवं राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। तहसील न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बंटवारे विकय पत्र, दान पत्र, वसीयतनामा आदि के आधार पर नामांतरण के मामले आदि का निराकरण नेशनल लोक अदालत में करने पर चर्चा की गई। उक्त नेशनल लोक अदालत वर्ष 2025 की प्रथम लोक अदालत है, जिसे पूरे देश में आयोजित किया जायेगा।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

