खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर बसे नक्सल प्रभावित अंदरूनी 2 गांव कोहकवाड़ा और तोड़मा गांव के 8 परिवार के 17 से ज्यादा सदस्याें को नक्सलियों ने गांव से बेदखल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दाे दिन पहले इन दोनों गांव में लगभग 40 से 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे। फिर जनअदालत लगाकर कोहकवाड़ा के 6 और तोड़मा के 2 परिवार पर आरोप लगाया कि ये पुलिस के मुखबिर हैं, यदि गांव नहीं छोड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि इन्हीं की वजह से थुलथुली मुठभेड़ में 38 नक्स्लियाें को सुरक्षाबलाें ने मारा है। गांव से निकाले जाने के बाद सभी ग्रामीण अपना घर, खेती, पशु छोड़कर अपने परिचिताें के पास रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बेदखल 8 परिवार बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के गांव में अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। परिवार के सदस्य काफी डरे हुए हैं।सुरक्षाबलाें की लगातार जारी कार्यवाही में जहां एक ओर नक्सली संगठन के कमजाेर पड़ने का दावा किया जा रहा है, वहीं नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके में नक्सलियों की दहशत अब भी बरकरार है, 8 परिवार के बेदखल के बाद गांव के अन्य परिवारों में भी दहशत व्याप्त है। दूसरी ओर पीड़ित ग्रामीण ने कहा कि नक्सलियों ने हम पर जो आरोप लगाया है वह गलत है। उन्होंने हमसे कहा कि हम उनकी सूचना पुलिस को देते हैं, पुलिस के लिए काम करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हम सिर्फ खेती-किसानी कर अपना परिवार चलाते हैं। नक्सली झूठा आरोप लगाकर हमें परिवार समेत गांव से निकाल दिए हैं।
विदित हाे कि अक्टूबर 2024 में पुलिस फोर्स ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सरहद पर स्थित नेंदुर और थुलथुली में कुल 38 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इनमें 31 के शव जवानों ने बरामद किए थे। अन्य 7 के शव नक्सली अपने साथ लेकर चले गए थे।
दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इंद्रावती नदी पार बसे गांव के 8 परिवार गांव छोड़कर आए हैं। इन ग्रामीणाें ने पूछताछ में बताया कि नक्सलियों ने गांव छोड़ने का फरमान जारी किया था। ये सभी अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। नक्सली जनअदालत लगाए थे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है, हम जानकारी ले रहे हैं।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि लगातार चल रहे नक्सल विराेधी अभियान में नक्सलियों के बड़े लीडर मारे जा रहे हैं, और बहुत से बड़े लीडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। जिसकी वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं और भोले-भाले ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। उन्हाेने कहा कि गांवों का विकास हो रहा है, गांव में रोड, पानी, बिजली स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा जिला और पुलिस प्रशासन करवा रहा है। जिसके कारण नक्सलियों का अस्तित्व खतरे में है, इसी वजह से नक्सलियों ने 8 परिवारों को गांव से बेदखल करने का फरमान सुनाया है। पुलिस प्रशासन इन परिवारों को पूरी सुरक्षा दे रहा है, यह परिवार 10 साल पहले कोडेनार के गीदम में रहा करते थे, सभी परिवारों को पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन हर सुविधा मुहैया करवाएगा।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

