खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ग्राम ओरछा से ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार गांव के लिए पीडीएस का चांवल लेकर जा रही ट्रैक्टर बीती रात 10:30 बजे ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास पलट जाने से उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दाैरान आज गुरूवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 5 महिला, 6 पुरुष एवं 1 बच्ची घायल है।
छाेटेडाेंगर पुलिस के द्वारा सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया । छाेटे डाेंगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में सोलह महिला/पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे। इसमें से 5 महिला, 6 पुरुष और एक बच्ची घायल हो गई। 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, घायलों का इलाज जारी है। इसमें से दो गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। मृतकों में घसिया उम्र 40 वर्ष, फूलमती उम्र 35 वर्ष, एवं लच्छनदई की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि घायल मंगरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

