खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिल गयी है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगी सभी धाराओं को हटा दिया दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड में मुश्किलें अब आसान हो गयी है।
इससे पहले आज लगातार दूसरी बार सीबीआई की विशेष अदालत में भूपेश बघेल उपस्थित रहुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गयी सभी धाराएं हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकीलों ने बहस की। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी।
भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

