नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म लगातार कमाई कर रही है। 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली छावा अब 500 करोड़ क्लब में पहुंचने की तैयारी में है। फिल्म ने 16वें दिन भी शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। आइए डालते हैं नजर
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने 16वें दिन 21 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की 16वें दिन की कमाई के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए है। पर अगर फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 21 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 433.50 करोड़ होगा। अगर फिल्म इसी पेस में कमाती रही तो जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
छावा ने की थी शानदार ओपनिंग
मालूम हो कि छावा ने पहले दिन 31 करोड़ कमाए थे। फिर धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने फर्स्ट वीक में टोटल 219.25 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे वीक में फिल्म ने 180 करोड़ कमाए। वहीं 15वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया।
छावा की बात करें तो इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने बनाया है। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। वो छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के रोल में हैं। एक्टर अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया है। फिल्म में औरंगजेब के किरदार के लिए अक्षय की बहुत तारीफ हो रही है।
फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं। फिल्म की बहुत चर्चा हो रही है। इसका क्लाईमैक्स बहुत ही इमोशनल कर देने वाला है। विक्की कौशल के फैंस फिल्म देखते हुए बहुत इमोशनल हो गए। एक ने तो स्क्रीन ही फाड़ दी थी।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

