नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पटखनी दी है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की पूरी टीम 228 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय 100 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने दम दिखाया और शतक लगाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

