खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान वनों को आग से बचाव करने के लिए ग्रामीणों से सहयोग प्रदान किए जाने की अपील में कहा गया है कि 15 फरवरी 2025 से अग्नि सीजन प्रारंभ हो रहा है तथा 15 जून 2025 तक चलने वाले अग्नि सीजन में वनों को अग्नि से बचाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। अतएव उक्त अवधि में किसी भी नागरिक, ग्रामीणजन को जंगल में आग की घटना का पता चल रहा हो या दिखाई दे रही हो तो कृपया 24X7 टोल फ्री नम्बर 18002337000 पर सूचना देकर प्रकृति की अमूल्य धरोहर वनों को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। जिससे कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अमले और स्थानीय वन संसाधन एवं प्रबंधन समितियों के द्वारा वनों को अग्नि से बचाव हेतु त्वरित प्रयास किया जा सके।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

