खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई नगर थाना इलाके के हुडको रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में फंदे पर लटकती एक नाबालिग लड़की की लाश मिली। युवती ने यह प्राणघातक कदम घर में मामूली विवाद के बाद उठाया। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिलाई के मुताबिक बुधवार की दोपहर हुडको रेल पटरी के पास स्थित झाड़ियों में एक किशोरी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने उसकी रायपुर नाका उड़िया बस्ती निवासी सुशीला पटनायक (17) के रूप में हुई है। झाड़ियों की तरफ गए लोगों ने उसकी लाश दिखी थी। पुलिस की सूचना मिलते ही सुशीला की मां-बाप और अन्य परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि, सुशीला का घर में मंगलवार को कुछ विवाद हो गया था। अधिक डांट फटकार पड़ने से वो मंगलवार रात 10 बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई। इसके लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। भिलाई नगर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल जाएगा।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

