खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दुर्घटना जन्य क्षेत्र, एवं ब्लैक स्पॉट में सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के बचाव हेतु यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाने व अन्य सुधारात्मक प्रयास बस्तर जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।
इसी के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बस्तर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में यातायात जगदलपुर द्वारा आमागुड़ा चौक में संतोष जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात जगदलपुर एवं यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग के द्वारा आपने यातायात के पुलिस बल के साथ मिलकर 5 अलग-अलग यातायात सांकेतिक बोर्ड सड़क सुरक्षा उपाय के तहत सड़क दुर्घटना रोकने लगाने का कार्य किए गये हैं। चूंकि आमागुड़ा चौक से होकर गुजर रहे सभी वाहन चालक को इसकी जानकारी हो कि मार्ग में सीधा जाने वाले एवं लालबाग की और दाहिने मुड़ कर जाने वाले वाहन चालक पूर्व से अपने लेन में रहने से होने वाले संभावित दुर्घटना से बचा जा सकेगा।
इसी प्रकार दुर्घटना जन्य स्थान व अन्य सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। यातायात का बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य चौक पर हो रही दुर्घटना को रोकी जा सके, और आमजनता वाहन चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर कर सकें। विदित हाे कि आमागुड़ा चौक में विगत दिनाें कई जानलेवा दुर्घटना घटित हाे चुके हैं, जिसमें कई लाेगाें की माैत हाे चुकी है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

