खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुरक्षाकर्मी की सजगता एवं सूझबूझ से एक बाइक चोर को बाईक की चाेरी करने से पहले ही पकड़ लिया। चाेरी का आराेपी सूरज भारती 25 वर्ष निवासी डिमरापाल द्वारा आज बुधवार काे गाड़ी के तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर बाईक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दाैरान चाेरी के आरोपी को मेकाॅज में तैनात सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर परपा पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी युवक उपेंद्र कोर्राम 26 वर्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया था, लेकिन उसके भाई ने वहां से उसे डिस्चार्ज कराते हुए जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी के चलते वह मेकाॅज आया हुआ था, जहां से वापस जाने के दौरान उसकी वाहन के पास पहुंचा तो देखा कि सुरक्षाकर्मी उमेश कुमार नागेश ने डिमरापाल निवासी एक युवक सूरज भारती 25 वर्ष को पकड़ा हुआ था। जिसके द्वारा उपेंद्र की गाड़ी का तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद उसे पकड़कर मेकाॅज के पुलिस चौकी में सौंप दिया गया, जहां से उसे परपा पुलिस को सौंप दिया गया है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

