खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के बाद भैरमगढ़ ब्लॉक के 12 पंचायतों में सरपंच व 574 वार्ड पंच के पदों में निर्विरोध चुनाव हुआ है। भैरमगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीआर. साहू ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन व नाम वापसी के बाद जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाली 12 ग्राम पंचायतों में मर्रामेटा, टिन्डोडी, इतामपार, बैल, हुर्रागुवाली, जैगुर, कोडरोंजी, पोटेनार, फोल्लोड, कोतरापाल, मदपाल व बेचापाल के ग्रामीणों ने बैठकर सभी वार्डो के लिए एक-एक पंच व एक सरपंच का नामांकन दाखिल कराया। जिससे निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी और निर्विरिध चुनाव हो गया।
सीईओ साहू ने ग्रामीण की इस सूझबूझ व एकता की सराहना करते हुए कहा कि अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सीईओ पीआर साहू के मुताबिक भैरमगढ़ पंचायत के अंतर्गत आने वाली कुल 60 ग्राम पंचायतों में से 12 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद बची 48 पंचायतों में सरपंच के लिए 145 प्रत्याशी तथा 749 वार्डों में से 574 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद बचे 175 वार्डों में 370 उम्मीदवाराें के लिए मतदान होगा। उन्होंने आगे बताया कि जनपद के 15 क्षेत्रों में कुल 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भैरमगढ़ एसडीएम विकास सर्वे व सीईओ पीआर साहू ने सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण व शालीनता से निर्वाचन में भाग लेने का आग्रह किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। मतदान के बाद मतों की गणना क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को होगी।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

