खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर प्रेसर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान प्रधान आरक्षक एम एन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में तैनात प्रधान आरक्षक एम एन शुक्ला की स्थिति गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। आईईडी विस्फाेट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जवान के दाेनाे पैर के चिथड़े उड़ गए। प्रेसर आईईडी विस्फाेट के बाद साथियों ने उन्हें मौके से निकालकर कैंप लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साथी जवानों ने तुरंत अधिकारियाें को इस घटना की सूचना दी। घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान जवान का उपचार जारी है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है।
उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार जारी कार्यवाही से बाैखलाए नक्सली कायराना करतूत काे अंजाम देते हुए जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेसर आईईडी लगा रहे हैं। नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी विस्फाेट की चपेट में कभी जवान तो कभी ग्रामीण तो कभी मवेशी आकर बुरी तरह घायल हो चुके हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। विदित हाे कि जगरगुंडा का यह वही इलाका है, जहां से सीआरपीएफ के जवान विगत 4 वर्षाें में 200 से ज्यादा आईईडी बरामद कर चुके हैं। कभी यह इलाका नक्सलियाें का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब कमजाेर पड़ चुके नक्सली प्रेसर आईईडी विस्फाेट से जवानाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगाकर नुकसान पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

