नई दिल्ली। विक्की कौशल अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का हमेशा दिल जीत लेते हैं। राजी से लेकर उरी, सैम बहादुर हर फिल्म में विक्की का एक अलग स्टाइल देखने को मिला है। अब विक्की कौशल की छावा रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विक्की मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने अब तक शानदार कमाई कर डाली है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की और रश्मिका इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दोनों फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं और इसे लेकर खूब बज भी बना हुआ है।
एडवांस बुकिंग से कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक छावा पहले दिन अब तक 3.47 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ये कलेक्शन ब्लॉक सीट्स मिलाकर है। फिल्म के 81991 टिकट्स अब तक बिक गए हैं। अभी छावा को रिलीज होने में 4 दिन बचे हैं और ये इन चार दिनों में एडवांस बुकिंग से ही जमकर कमाई कर लेगी।
विक्की तोड़ पाएंगे अपने रिकॉर्ड?
विक्की कौशल की छावा उनकी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बैड न्यूज ने पहले दिन 8.62 करोड़, सैम बहादुर ने पहले दिन 5.75 करोड़ और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। छावा जैसे एडवांस बुकिंग से कमाई कर रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये सैम बहादुर का रिकॉर्ड तो आराम से तोड़ देगी।
छावा की बात करें तो विक्की कौशल जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में भी उनका एक्शन देखने को मिल गया है। फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

