खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव से पहले महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंबल से भरे ट्रक को जब्त किया है. हरियाणा के पानीपत से कंबल को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया गया था. यह कंबल किसने मंगाया था इसकी बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड से संधिग्ध ट्रक (RJ 11 GC 4072) को रुकवाया। जब ट्रक की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में कंबल मिला।
चालक ने कंबल के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा. पुलिस को ट्रक में से 2000 पीस कंबल मिला. जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि यह कंबल हरियाणा के पानीपत से लाया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत ट्रक में भरकर पहुंचे कंबल को जब्त कर जांच कर रही है. साथ ही यह कंबल किसने मंगवाया था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार

