नई दिल्ली। भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा रोल शुभमन गिल ने निभाया, जिन्होंने 87 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी फिफ्टी लगाते हुए भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से दमदार गेंदबाजी भी हुई क्योंकि हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने यह मैच 68 गेंद शेष रहते जीता है।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। इंग्लिश टीम के लिए शुरुआत बहुत शानदार हुई क्योंकि पहले 8 ओवर में फिल साल्ट और बेन डकेट ने 71 रन बना डाले थे। उसके बाद इंग्लिश टीम कोई बड़ी पार्टनरशिप कर ही नहीं पाई। जोस बटलर और जैकब बैथेल ने जरूर अर्धशतक लगाए, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक समेत अन्य सभी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे और पूरी टीम ही 248 रनों पर सिमट गई।
जब भारतीय टीम 249 के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी, तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और 19 रन के स्कोर तक टीम इंडिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। इस बीच श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने कमाल की पार्टनरशिप करके एकसाथ 94 रन जोड़े। अय्यर ने मैच में 30 गेंद में फिफ्टी लगाई और मैच में उन्होंने 36 गेंद खेलकर 59 रन बनाए। अय्यर तो आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर शुभमन गिल चट्टान की तरह डटे रहे। गिल और अक्षर पटेल के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई। पटेल 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
गिल शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उनकी 87 रनों की पारी ने टीम इंडिया की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद सबसे सफल गेंदबाज रहे, दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और जैकब बैथेल ने एक-एक विकेट लिया।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

