खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में आज रविवार को आग लग गई। इस घटना से डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर इसके पीछे किसी की बदमाशी है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सलगढ़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री खोली गई थी। यहां अंदरूनी इलाके के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया गया था। कांग्रेस सरकार के समय खुली इस फैक्ट्री में जो कपड़े सिले जाते थे, उन कपड़ों को देश के अलग-अलग बाजारों में भेजा जाता था। वहीं आज रविवार सुबह इस फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। इसके बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम की टीम मौके पर पहुंचकर कुछ घंटे के अंदर ही आग पर तो काबू पा लिया लेकिन अंदर रखा लाखों का सामान पूरी तरह से जल गया।
Trending
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार

