खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का फर्जी हस्ताक्षर कर डीएमएफ की राशि निकालने के मामले में एसबीआई बैंक के मैनेजर निशांत ठाकुर और जिला अस्पताल की अकाउंटेंट सुतापा कुन्डू को आज रविवार काे गिरफ्तार किया गया है। विदित हाे कि इस मामले में अन्य 4 लोगों के साथ मिलकर इन्होंने 66 लाख 75 हजार 850 रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में शामिल चार लोग जिनमें दो वेंडर एक अकाउंटेंट और एक निजी खाता धारक जमानत पर हैं।
गाैरतलब है कि सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि डीएमएफ और सीएसआर मद में आए 66 लाख 75 हजार 850 रुपए के आहरण भुगतान में अनियमितता है, फर्जी दस्तखत कर पैसे निकाल लिए गए हैं। एफआईआर के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। जांच में पता चला कि, दंतेवाड़ा भारतीय स्टेट बैंक के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा की सहायक अकाउंटेंट सुतापा कुन्डू भी इस फ्रॉड में शामिल है।
दंतेवाड़ा एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच की गई। जिसमें बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट के भी शामिल होना का खुलासा हुआ। उनपर कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार

